कुल्टी गूंजा ‘अभिजीत घटक जिंदाबाद’ के नारों से:
उज्जल चटर्जी के स्वागत में भव्य रैली, आसनसोल एसडीओ में दाखिल नामांकन
बंटी खान कुल्टी।बराकर हनुमान चढ़ाई से रैली की शुरुआत, हजारों तृणमूल कार्यकर्ताओं ने सजाया मार्च
गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस तृणमूल के दिग्गज नेता अभिजीत घटक ने कुल्टी के ‘चाणक्य’ उज्जल चटर्जी के साथ खुले जीप में सवार होकर भव्य नामांकन रैली निकाली। बराकर हनुमान चढ़ाई से प्रस्थान करते हुए रैली बराकर जीटी रोड होते हुए आसनसोल एसडीओ कार्यालय पहुंची, जहां भारी संख्या में तृणमूल समर्थकों शामिल थे। रैली की शुरुआत में अभिजीत घटक ने उज्जल चटर्जी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने बराकर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और रैली में शामिल हो गए। पूरे रास्ते ‘अभिजीत घटक जिंदाबाद, उज्जल चटर्जी जिंदाबाद’ के उद्घोषों से कुल्टी का हर कोना गूंज उठा। उत्साह की लहर ऐसी थी कि सड़कें तृणमूल के हरे झंडों से पट गईं।
अपने हजारों समर्थकों के साथ हरसौउल्लास से एसडीओ कार्यालय पहुंचे अभिजीत घटक ने पर्चा भर नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली। यह रैली तृणमूल की कुल्टी-आसनसोल में मजबूत पकड़ का प्रतीक बनी।










