Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*कुल्टी में आयोजित यूथ तृणमूल कांग्रेस सम्मेलन में संगठन ने किया शक्ति प्रदर्शन*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*बंटी खान कुल्टी।* कुल्टी विधानसभा में कुल्टी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस कुल्टी टाऊन 2 की ओर से केंदुआ बाजार में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश पार्षदों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के जिला चेयरमैन व जामुड़िया क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस विधायक हरेराम सिंह ने इस आयोजन को सफल बनाने को लेकर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अमित यादव एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी।उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करें।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी में सभी भाषा भाषियों को प्रतिनिधित्व मिला है।उनके नेतृत्व में प्रत्येक वार्ड में तेज गति से विकास कार्य किया गया है।महिलाओं को प्रतिमाह सराकर की ओर से अनुदान राशि मिल रही है।उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुये संगठन को मजबूत करें।ताकि पुनः तृणमूल कांग्रेस सरकार को स्थापित किया जा सके।कुल्टी के दोनों ब्लॉक अध्यक्षों की ओर से युवाओं को संगठन का विस्तार करने की अपील की गई।इस सम्मेलन में शामिल संगठन के सभी प्रतिनिधियों ने पार्टी के जिला नेतृव को विश्वास दिलाया कि इस बार कुल्टी में तृणमूल कांग्रेस की जीत सुनिश्चित की जायेगी।इस अवसर पर पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष कंचन राय,बादल पुतन्डी,महिला अध्यक्ष टुम्पा चौधरी,वार्ड अध्यक्ष रंजीत राय,पार्षद वकील दास,राधा सिंह,पूनम देवी,मुनमुन मुखर्जी,उषा रजक,पूर्व पार्षद प्रेमनाथ साव सहित सैकड़ों की संख्या मे पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।वहीं सम्मेलन को सफल बनाने में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अमित यादव के नेतृव में कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका पालन किया।

Latest News