बंटी खान कुल्टी : मंगल की सुबह सालकनाली के सिद्धू-कान्हू मूर्ति के पास आल इंडिया बाउरी समाज के राज्य अध्यक्ष गणेश बाउरी के नेतृत्व में तृणमूल प्रत्याशी अभिजीत घटक ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके ठीक बाद तीन नॉन-पॉलिटिकल संस्थाओं – भारत जकात माझी परगना महल, आल इंडिया समस्त बाउरी समाज संगठन और दलित-ओबीसी-माइनॉरिटी-आदिवासी संगठनों का परिसंघ – ने कुल्टी विधानसभा चुनाव में अभिजीत घटक को जोरदार समर्थन का ऐलान किया!
संस्थाओं के नेताओं संतोष चौधरी, अंतु टुडू, प्रथम मुर्मू और गणेश बाउरी ने सदस्यों संग समर्थन पत्र सौंपा। भारी भीड़ ने ‘अभिजीत घटक जिंदाबाद!’ के नारे लगाकर उत्साह दोगुना कर दिया।
अभिजीत घटक बोले: “ममता दीदी हमेशा दलित-पिछड़ों के साथ खड़ी रहीं। योजनाओं से उन्हें ऊंचा उठाया, जबकि बीजेपी ने हमेशा दबाया!”
गणेश बाउरी का तीखा प्रहार: “बीजेपी अम्बेडकर विरोधी है, हम अम्बेडकरवादी! इसलिए तृणमूल के साथ हैं। एससी एसटी समाज का फुल सपोर्ट अभिजीत को!”








