Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी में जीत को लेकर आश्वस्त भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय पोद्दार ने गांगुटिया ग्राम में घर घर चलाया प्रचार

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी में जीत को लेकर आश्वस्त भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय पोद्दार ने गांगुटिया ग्राम में घर घर चलाया प्रचार

बंटी खान कुल्टी. कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है, इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय पोद्दार ने गांगुटिया इलाके में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में माहौल बनाने मे एक इंची भी जमीन नहीं छोड़ना चाहते, प्रचार अभियान मे उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, महिला नेतृत्व स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या ढ़ोल नागाड़े के साथ समर्थक मौजूद रहे, डॉ. पोद्दार ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उनसे सीधे संवाद स्थापित किया। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि जीत के बाद इन मुद्दों के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा। प्रचार के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने उनका स्वागत किया, जिससे कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला, मीडिया से बातचीत में डॉ. पोद्दार ने कहा कि उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है और इस बार भाजपा को स्पष्ट जनादेश मिलने जा रहा है। उन्होंने आत्मविश्वास जताते हुए कहा, “कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर भाजपा की जीत सुनिश्चित है। कुल्टी से एक बार फिर भाजपा की जीत के प्रति आश्वस्त हूं कि जनता हमें समर्थन देगी, उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ वर्षों में क्षेत्र में विकास की गति धीमी रही है, जिससे आम लोग परेशान हैं। भाजपा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

Latest News

Related News