Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी में जुटे निजी नर्सिंग होम मालिक, पश्चिम बर्दवान में जल्द बनेगा जिला संगठन सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए बनाई जाएगी समन्वित कार्ययोजना, अगली बैठक में राज्य अध्यक्ष की मौजूदगी में संगठन को मिलेगा औपचारिक रूप

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी में जुटे निजी नर्सिंग होम मालिक, पश्चिम बर्दवान में जल्द बनेगा जिला संगठन

सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए बनाई जाएगी समन्वित कार्ययोजना,

अगली बैठक में राज्य अध्यक्ष की मौजूदगी में संगठन को मिलेगा औपचारिक रूप

कुल्टी:कुल्टी क्लब में रविवार देर शाम ऑल बंगाल प्राइवेट नर्सिंग होम्स एंड हॉस्पिटल ओनर्स एसोसिएशन के बैनर तले एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पश्चिम बर्दवान जिले में एसोसिएशन का एक मजबूत और औपचारिक जिला संगठन तैयार करना है।इस महत्वपूर्ण बैठक का नेतृत्व श्री हॉस्पिटल के काली प्रसाद मुखर्जी और आशीर्वाद नर्सिंग होम के एमडी फिरोज अंसारी ने किया। बैठक में जिले भर के विभिन्न निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम के मालिकों तथा प्रबंधकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।सभी सदस्यों ने निजी अस्पतालों की सुरक्षा और उनके व्यावसायिक हितों की रक्षा के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।संगठन का विस्तार: राज्य के 23 जिलों में यह संगठन पहले से ही सक्रिय है। अब पश्चिम बर्दवान में भी इसे सशक्त रूप देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।भविष्य की रणनीति: बैठक में सदस्यता बढ़ाने, अस्पतालों के मानकों में सुधार, सुरक्षा प्रोटोकॉल को कड़ा करने और सरकारी नीतियों पर एकजुट होकर आवाज उठाने जैसे मुद्दों पर सहमति बनी।पिछली बैठकों का मिला संदर्भश्री हॉस्पिटल के ओनर सुमित कुमार बेनर्जी ने बताया कि कुछ महीने पहले शंकरपुर में हुई राज्य स्तरीय बैठक में पश्चिम बर्दवान में संगठन को मजबूत करने की नींव रखी गई थी, उसी कड़ी में यह बैठक बुलाई गई। वहीं फिरोज अंसारी ने जानकारी दी कि हाल ही में दीघा में हुई बैठक में जिले से 11 प्रतिनिधि शामिल हुए थे।प्रमुख दिग्गजों की रही मौजूदगीइस बैठक में श्री हॉस्पिटल के बबलू सिंह, लोकनाथ हॉस्पिटल के सैम सिंघो, आस्था हॉस्पिटल के कुंदन कुमार शाव, सुजीत माजी, सुमित कुमार मुखर्जी, हेल्थ केयर से डॉ. एमएन रजा, नोबो जीबों नर्सिंग होम से मंजीत कांजीलाल, अरूप माजी, लालच सिन्हा और हरबिनल सिंह समेत चिकित्सा क्षेत्र के कई बड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।आगामी कदम:संगठन को औपचारिक रूप देने के लिए अगली बैठक बहुत जल्द आयोजित की जाएगी, जिसमें मुख्य रूप से राज्य अध्यक्ष डॉ. मलय पीठ मौजूद रहेंगे। क्षेत्रीय हितों की रक्षा के लिए भविष्य में नियमित बैठकें और समन्वित कार्ययोजना बनाई जाएगी।

Latest News