Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी विधानसभा से भाजपा प्रार्थी डाक्टर अजय पोद्दार बराकर के वार्ड 67 के लखियाबाद, दास पाड़ा, हॉस्पिटल रोड, फाड़ी रोड, मे सघन प्रचार चलाया घर घर जाकर माताओ से लिया आशीर्वाद,

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*बंटी खान बराकर।* कुल्टी विधानसभा से भाजपा प्रार्थी डाक्टर अजय पोद्दार बराकर के वार्ड 67 के लखियाबाद, दास पाड़ा, हॉस्पिटल रोड, फाड़ी रोड, मे सघन प्रचार चलाया घर घर जाकर माताओ से लिया आशीर्वाद, इस दौरान वार्ड 67 के पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ लखियाबाद मंदिर मे पूजा अर्चना कर पूरे वार्ड मे चलाया जनसम्पर्क न्होंने दावा किया कि उन्हें लोगों की आंखों में भाजपा के प्रति भरोसा साफ दिखाई दे रहा है। आम जनता का मानना है कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाती है, और यही विश्वास पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त और विकसित भविष्य के निर्माण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। क्षेत्र के विकास, पारदर्शिता और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए पार्टी काम कर रही है।
डॉ अजय कुमार पोद्दार ने यह भी बताया कि उन्हें जनता से भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है, जो उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में भाजपा भारी मतों से जीत दर्ज करेगी।