Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी विधायक कार्यालय में जनसुनवाई, समस्याओं को लेकर पहुंचे दर्जनों नागरिक

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी विधायक कार्यालय में जनसुनवाई, समस्याओं को लेकर पहुंचे दर्जनों नागरिक

कुल्टी:जनता के आशीर्वाद से निर्वाचित कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने बुधवार को एलसी मोड़, हनुमानचढ़ाई स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। जनसेवा के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए अनेक नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की बिजली, पानी, सड़क और अन्य प्रशासनिक समस्याओं, शिकायतों व आवश्यकताओं को बेहद ध्यानपूर्वक सुना।जनसमस्याओं को सुनने के बाद विधायक डॉ. पोद्दार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात कर विषयों के त्वरित, प्रभावी एवं उचित समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जनहित के विकास कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।इस अवसर पर डॉ. पोद्दार ने कहा, “जनता का विश्वास और स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। लोगों के बीच रहकर उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य करना ही मेरा संकल्प है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि कुल्टी विधानसभा के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उनका विधायक कार्यालय सदैव आम जनता के लिए खुला रहेगा।