कुल्टी।सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी प्रबंधन की ओर से महात्मा गांधी की जयन्ती पालन किया गया।इस अवसर पर सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के मुख्य महाप्रबंधक शुभाशीष सेन गुप्ता ने कारखाना के मुख्य गेट के समक्ष पार्क में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।बाद में उपस्थित सेल के अधिकारियों ने भी माल्यार्पण किया।सेल प्रबंधन कुल्टी के मुख्य महाप्रबंधक एस.एस सेन गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी जयंती पर सेल ग्रोथ वर्क्स परिवार की ओर से सफाई अभियान चलाया जायेगा।सेल के अधिकारियों ने उत्पादन लक्ष्य को पूरा करते हुये विकास के पथ पर चलने का संकल्प लिया।श्री गुप्ता ने कहा कि जैसे जैसे उत्पादन में वृद्वि होगा वैसे ही कुल्टी का विकास होगा।उन्होंने कहा कि सेल प्रबंधन की ओर से कुल्टी का सौंदर्यीकरण करने का प्रयास किया जायेगा।सेल परिसर में स्थित कई महापुरुषों की प्रतिमा का भी जीर्णोद्धार किया जायेगा।इस अवसर पर महाप्रबंधक आर.एस. महावार,प्रबंधक (पी एंड ए) जिशान आदिल,मुक्ता राय,सीआईएसएफ के सहायक समादेष्टा सहित काफी संख्या में सेल के अधिकारियों ने भाग लिया।वही महात्मा गांधी जयंती पर कुल्टी के भाजपा विधायक डॉ.अजय पोद्दार ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बराकर के प्राचीन सिददेश्वरी मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया।उन्होंने कहा मिशन स्वच्छ भारत को सफल बनाने को लेकर लगातार कई दिनों तक सफाई अभियान चलाया जायेगा



















