जामुड़िया:ईसीएल केंदा एरिया अंतर्गत न्यू केंदा कोलियरी के न्यू केंदा ओसीपी में मंगलवार शाम से केंदा ग्राम बचाओ कमिटी की ओर से पुनर्वास तथा ब्लास्टिंग के विरोध में विरोध प्रदर्शन करते हुए ओसीपी का ट्रांसपोर्टिंग बंद कर दिया गया जो 24 घंटा बाद भी चालू नहीं हुआ।वही बुधवार को ग्रामीण ओसीपी प्रांगण में धरना पर बैठ गए जिसके बाद ओसीपी का काम पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है।धरना प्रदर्शन के दौरान केंदा ग्राम बचाओ कमिटी के आकाश बाउरी ने कहा की न्यू केंदा ओसीपी के कारण आए दिन केंदा गांव तथा संगलग्न क्षेत्र में भू धसान की घटना घटित हो रही है।
वही ईसीएल प्रबंधन ग्रामीणों को पुनर्वास का केवल झांसा दे रही है लेकिन कोई सार्थक पहल नहीं किया जा रहा है।उन्होंने कहा की विगत कुछ दिनों पहले केंदा गांव के ग्रामीणों को पुनर्वासित करने की मांग पर न्यू केंदा एजेंट कार्यालय का घेराव किया गया था।उस दौरान ईसीएल प्रबंधन द्वारा आश्वाशन दिया गया की महाप्रबंधक कार्यालय में बैठक कर समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।वही मंगलवार को पूरे दिन महाप्रबंधक कार्यालय के पास ग्रामीण डेट रहे लेकिन किसी प्रकार की कोई बैठक नहीं किया गया जिसके कारण बाध्य होकर आंदोलन करते हुए न्यू केंदा पैच ओसीपी को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया गया।उन्होंने कहा की ओसीपी में ब्लास्टिंग के कारण घरों में दरार पड़ जा रहे है जिसका परिणाम है की विगत कुछ दिन पहले बाउरी पड़ा में भू धसान की घटना घटित हुई।उन्होंने कहा की ईसीएल प्रबंधन द्वारा बिना किसी नियम कानून के ब्लास्टिंग किया जा रहा है जिसके कारण आए दिन भू धसान की घटना घटित हो रही है।उन्होंने कहा की ईसीएल प्रबंधन की लापरवाही का परिणाम है की लोग भू धसान के खतरे के कारण आतंक के साए में रात दिन गुजार रहे है।उन्होंने कहा की जब तक ईसीएल प्रबंधन सभी लोगों की सुरक्षित स्थान पर

















