प्रेस विज्ञप्ति संख्या: ER/ASN/2026/03/46
*कोलकाता एवं मऊ के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें चलेंगी*
आसनसोल, 29 मार्च 2026:
आगामी ग्रीष्मकालीन अवधि में यात्रियों की संभावित भीड़ को कम करने हेतु रेलवे ने कोलकाता एवं मऊ के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
05096 मऊ – कोलकाता स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 08.04.2026 से 15.07.2026 तक (15 ट्रिप) मऊ से 13:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 08:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी दिशा में, 05095 कोलकाता – मऊ स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 09.04.2026 से 16.07.2026 तक (15 ट्रिप) कोलकाता से 13:20 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 07:45 बजे मऊ पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आसनसोल मंडल के अंतर्गत दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।
Press Release No.:ER/ASN/2026/03/46
*RAILWAYS TO RUN SUMMER SPECIAL TRAINS BETWEEN KOLKATA AND MAU*
Asansol, 29 March 2026:
To clear the anticipated rush of passengers during ensuing summer, Railway has decided to run summer special trains between Kolkata & Mau.
05096 Mau – Kolkata special will leave Mau at 13:30 hrs. on every Wednesday between 08.04.2026 & 15.07.2026 (15 trips) to reach Kolkata at 08:50 hrs. on the next day and 05095 Kolkata- Mau special will leave Kolkata at 13:20 hrs. on every Thursday between 09.04.2026 & 16.07.2026 (15 trips) to reach Mau at 07:45 hrs. on the next day. The train will stop at Durgapur, Asansol, Chittaranjan, Madhupur and Jasidih stations over Asansol division of Eastern Railway jurisdiction in both the directions enroute.
The train will have General Second Class, Sleeper Class & Air-conditioned accommodations.








