Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

#खड़गपुर में सफाई व्यवस्था पर मंडराया संकट

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

#खड़गपुर में सफाई व्यवस्था पर मंडराया संकट
1200 अस्थायी सफाई कर्मियों ने किया बेमियादी कार्य बहिष्कार, नगरपालिका कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन! खड़गपुर शहर की सफाई व्यवस्था सोमवार को उस समय संकट में घिर गई, जब खड़गपुर नगरपालिका के करीब 1200 अस्थायी सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल का ऐलान कर दिया। बड़ी संख्या में कर्मी नगरपालिका कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए वेतन वृद्धि, पीएफ, स्थायी पहचान पत्र (आईडी कार्ड) तथा अन्य श्रमिक सुविधाओं की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्षों से शहर की स्वच्छता का जिम्मा संभालने के बावजूद उन्हें न तो उचित पारिश्रमिक मिल रहा है और न ही सामाजिक सुरक्षा की सुविधाएं उपलब्ध हैं। उनका आरोप है कि कई बार मांगें रखने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस पहल नहीं की, जिसके चलते अब आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।हड़ताली कर्मियों ने साफ कर दिया है कि मांगों पर सकारात्मक फैसला होने तक काम पर लौटने का सवाल ही नहीं उठता। उधर, इतने बड़े पैमाने पर सफाई कर्मियों के कार्य बहिष्कार से शहर में कचरा उठाने और नालियों की सफाई प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। फिलहाल नगरपालिका प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बातचीत से गतिरोध कब और कैसे समाप्त होता है