Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*खड़गपुर: हेलमेट जागरूकता के लिए सड़क पर उतरी CID, इंदा चौमाथा पर चला विशेष अभियान*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*खड़गपुर: हेलमेट जागरूकता के लिए सड़क पर उतरी CID, इंदा चौमाथा पर चला विशेष अभियान*

खड़गपुर में बाइक सवारों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने के लिए इस बार CID को भी मैदान में उतरना पड़ा।

पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस की CID टीम और खड़गपुर टाउन ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर इंदा चौमाथा इलाके में एक अनोखा जागरूकता अभियान चलाया।

इस दौरान सड़क पर अचानक वर्दी में CID अधिकारियों को देखकर लोग थोड़े हैरान भी हुए, लेकिन इसका मकसद सिर्फ एक ही था – लोगों को ट्रैफिक नियम समझाना।

*अभियान में क्या हुआ?*
बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को रोककर समझाया गया और बॉन्ड भरवाया गया।
जो बाइक चालक खुद हेलमेट पहने थे और पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट पहनाया था, उन्हें पुलिस ने फूल और चॉकलेट देकर सम्मानित किया।
सिर्फ बाइक ही नहीं, चार पहिया गाड़ियों को भी रोका गया और देखा गया कि चालक और यात्री सीट बेल्ट लगाए हैं या नहीं।

पुलिस का साफ संदेश है – अपनी सुरक्षा अपने हाथ में है। बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें, पीछे बैठे साथी को भी हेलमेट पहनाएं और कार में सीट बेल्ट का प्रयोग करें