बर्नपुर के प्रान्तिक क्लब के समीप आईएसपी के एक कंपनी क्वार्टर नंबर केएस 73/5 और 6 में रहने वाले राधा गोबिंद चौधरी और उनके परिवार को क्वार्टर खाली करवाने के लिए सेल आईएसपी के अधिकारी, सुरक्षा कर्मी और पुलिस के पहुँचने के बाद से हंगामा शुरू हो गया। जब जबरन सुरक्षावकर्मी ने पानी लाइन को कटवाया, उसके बाद घर की महिलाएं आक्रोशित होकर बल्ला मारने के लिए निकाल लिया।

सुरक्षाकर्मियों के साथ तू तू मैंमे होने और विवाद काफी बढ़ने और धक्का मुक्की देख, आईएसपी कर्मी, सुरक्षाकर्मी और पुलिस को उल्टे पैर लौट जाना पड़ा। जबकि क्वार्टर में रहने वाले राधा गोबिंद चौधरी ने कहा कि वे वर्ष 2024 में आईएसपी के सिंटर प्लांट से सेवानिवृत्त हुए हैं। वे आईएसपी प्रबंधन से 15 लाख रुपये पाते हैं, उन्होंने एक क्वार्टर के लिए आवेदन भी किया था, लेकिन उसके बाद भी सेल आईएसपी की ओर से नोटिस दिया गया, जिसके बाद हमलोगों ने भी कोर्ट में आवेदन कर उसका नोटिस का जवाब और नोटिस भेजा था। जिसे प्रबंधन ने ले भी लिया लेकिन उसके बाद भी जबरन आईएसपी प्रबंधन बार बार खाली करवाने के लिए आ रहा है, जबकि उसके पास वाले क्वार्टर को तोड़ दिया गया हैं, हमलोगों को भी खाली करवाकर तोड़ना चाहता हैं। लेकिन हमलोग नहीं छोड़ेंगे। वही पास के एक क्वार्टर में अवैध रूप से शराब का धंधा किया जाता हैं, उसे खाली करवाने में प्रबंधन नाकाम हैं। यहां पूरा परिवार रहता हैं तो उसे खाली करवाने के लिए बार बार आ रहा हैं। हालांकि किसी प्रकार की गिरफ्तारी या घायल होने की सूचना नहीं मिली है। मामले को लेकर आईएसपी प्रबंधन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।










