“जपो सतनाम श्री वाहेगुरु जी,
हर दुख से दो पावन मुक्ति।
बाढ़ का भय, महाप्रलय की आहट,
उससे भी दिला दो शांति व मुक्ति।
अन्नदाता को आज अन्न चाहिए,
उसके खेतों में फिर हरियाली भर दीजिए।
कृपा कर कल्याण करो संसार का,
हर जीव को अपने प्रेम से जोड़ दीजिए।
जपो सतनाम श्री वाहेगुरु जी,
हर सांस में गूँजे वही रौशनी।
मन को शुद्ध करे, तन को निर्मल,
दूर करे हर पीड़ा, हर कठिनाई।
नाम जपने से शक्ति मिले,
भटके पथिक को राह मिले।
अंधकार में दीप प्रज्वलित हो,
हर दिल में विश्वास खिले।
वाहेगुरु का नाम अनंत है,
सत्य, करुणा और प्रेम का संग है।
जपो सतनाम, जीवन सुधर जाए,
रूह को सच्चा सुकून मिल जाए।
🌹🙏🌹
*✍️ “सुशील कुमार सुमन”*
अध्यक्ष, आईओए
सेल आईएसपी, बर्नपुर
Post Views: 105










