*बंटी खान सांकतोड़िया :* भारतीय मजदूर संघ के 21 वें त्रय-वार्षिक त्रिदिवसीय अधिवेशन 6 से 8 फरवरी 2026 तक पूरी भगवान जगन्नाथ जी की धरती पर 2500 देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
इस अधिवेशन में आगामी 2026 से 2029 तीन वर्ष के लिए नयी कमिटी की घोषणा हुई, जिसमें अध्यक्ष एस मलेशम, महामंत्री सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय जबकि ईसीएल के जय नाथ चौबे और बर्नपुर से रवि शंकर सिंह को अखिल भारतीय मजदूर संघ के कार्य समिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। जिसमें जयनाथ चौबे को
जूट एवं वस्त्र उद्योग का उद्योग प्रभारी नियुक्त किया गया।
इस घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भी बीएमएस के कार्य कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है जिसमें पश्चिम बंगाल प्रदेश बीएमएस के मंत्री महेंद्र गुप्ता, ख़ान श्रमिक कांग्रेस के मंत्री दया चन्द नोनिया, ख़ान श्रमिक कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, कार्य कारी अध्यक्ष मनोज चौबे, श्रीकान्त दत्ता , उपाध्यक्ष जय प्रकाश पाण्डेय, नबी रसूल, संगठन सचिव नवल किशोर सिंह, उपाध्यक्ष अवधेश बनिया, शम्भूनाथ गुप्ता, बेनी माधव बनर्जी, मिलन घोष, भैरव चटर्जी, नूनू लाल विन्द, तापस घोष, हिमांशु वैदयकर, त्रिवेनी प्रसाद, ब्रिजेश कुमार सिंह, गरीब पासवान, सोम नाथ बनर्जी सहित ख़ान श्रमिक कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्य कार्यकर्ताओं सहित पश्चिम बंगाल प्रदेश बीएमएस के अधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और शुभकामनाएं दी।
ज्ञात हो कि बीएमएस के 70 वर्षो के इतिहास में पूरे ईसीएल से अखिल भारतीय मजदूर संघ की केन्द्रीय कार्यसमिति हेतु मनोनीत होने वाले जय नाथ चौबे प्रथम व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से बीएमएस की लगातार 36 वर्षो से समर्पित भाव से जो सेवा किया है। उसी की एक तरह परिणिति मानी जा रही है। जय नाथ चौबे से अखिल भारतीय मजदूर संघ हेतु मनोनयन पर एक प्रश्न पूछें जानें पर उन्होंने बहुत ही विनम्रता से अपने शीर्ष नेतृत्व को श्रेय दिया और इसके ईतर कुछ भी है, तो अपने बीएमएस के समस्त कार्य कर्ताओं को श्रेय दिया।










