Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘अरण्य सप्ताह’

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘अरण्य सप्ताह’

कोलकाता (18 जुलाई 2026) : जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ (बॉयज़) हाई स्कूल में ‘अरण्य सप्ताह’ का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साहपूर्वक किया गया | इस सप्ताह को विद्यालय में मनाने मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्थानीय समुदाय में पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन तथा जैव विविधता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों तथा स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। फलदार, औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।

अरण्य सप्ताह के अवसर पर पर्यावरण विषयक भाषण, चित्रांकन प्रतियोगिता, निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण, प्रकृति भ्रमण तथा स्वच्छता अभियान जैसी विविध गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को वन संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता तथा सतत विकास के महत्व के बारे में जानकारी दी।

विद्यालयों में आयोजित विशेष सभाओं में विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अधिक से अधिक वृक्ष लगाए तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाए। इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण हेतु सामूहिक शपथ भी ग्रहण किया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधुरिमा चंद्रा ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सप्ताह व्यापी इस आयोजन के सफल बनाने में कौशिक साधूखान, नितेश्वर चौधरी, शाश्वती मुखर्जी, सुनीता राउत, मो. इब्राहिम, समीना हसन, गिरिजेश शर्मा, राजेश शर्मा, सुमन कुमार दास, सुमन राम, राजेंद्र रजक, बब्लू सिंह आदि ने अपनी सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई | इको क्लब के नोडल शिक्षक विनोद यादव ने सभी के सहयोग के लिए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की |