ज्योति बसु की 113वीं जयंती पर नियामतपुर जोनल माकपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन
कुल्टी: कुल्टी विधानसभा अंतर्गत नियामतपुर स्थित माकपा (CPIM) पार्टी जोनल कार्यालय में आज दोपहर 3:30 बजे से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से माकपा नेता सागर मुखर्जी, रफत परवेज, देव आनंद प्रसाद, अशोक साव, जावेद हुसैन, प्रणय विकास धारा सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान कुल्टी नंबर 1 एरिया कमेटी के सचिव देव आनंद प्रसाद ने कहा कि आज हमारे पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री, हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जननेता कॉमरेड ज्योति बसु की 113वीं जयंती है। इस खास अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए इस शिविर का हिस्सा बने हैं।उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पतालों में इस समय मुमूर्ष रोगियों के लिए रक्त की काफी मांग है। इसी कमी और जरूरत को पूरा करने के उद्देश्य से आज हमने इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पूरे उत्साह के साथ कुल 40 यूनिट रक्तदान किया।










