Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*डीजे बजाने को लेकर दो गुटों मे हिंसक झड़प एक दूसरे पर पत्थर बाजी इलाके मे तोड़फोड़*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_16908288

*कुलटी* , पश्चिम बंगाल आसनसोल के कुलटी थाना अंतर्गत बराकर पुलिस फाड़ी के मनबढ़िया इलाके मे दो गुटों के बिच हिंसक झड़प होने की घटना सामने आई है, जिस घटना मे कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है की इलाके मे जमकर पत्थर बाजी और तोड़फोड़ भी हुई है, वहीं घटना को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जिसको देखते हुए मौके पर भारी संख्या मे पुलिस बल की तैनाती भी की गई है, स्थानीय लोगों की अगर माने तो मनबढ़िया शिव मंदिर स्थित बालू बंकर के पास इलाके के युवकों का दो गुट डीजे लेकर पिकनिक मनाने पंहुचा था, शुरुआती दौर मे तो सब कुछ ठीक -ठाक चल रहा था, पर जैसे -जैसे दिन ढलने लगा पिकनिक मना रहे युवकों का दोनो दल शराब के नशे मे डीजे की धून पर कुछ इस कदर झूमने लगे और अपना होस खो बैठे की दोनो गुट अचानक से नाचते -नाचते आपस मे भीड़ गए और दोनो गुटों के बिच जमकर मारपीट शुरू हो गई, दोनो गुटों के बिच हुई पिकनिक स्पोर्ट पर मारपीट मे दो युवकों का सर फट गया, किसी तरह वह मनबढ़िया अपने -अपने घर पहुँचे और घर पहुंचते ही दोनो गुट के युवक हिंसक हो गए और एक बार फिर एक दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी, इस दौरान दोनो गुटों ने एक दूसरे गुट पर जमकर पत्थर बाजी तो की ही साथ मे इलाके मे तोड़फोड़ की घटना को भी अंजाम दिया, पुरे इलाके मे तनावपूर्ण स्थिति बन गई, वहीं घटना की खबर सुन मौके पर भारी संख्या मे पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और दोनो गुटों को शांत करवाने व आपसी समझौता करवाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे माहौल ना बिगड़े और इलाके मे शांति बहाल हो सके