Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम शहर में 3 से 12 जुलाई तक आयोजित 2026 एशियन–पैसिफिक–अफ्रीकन पावरलिफ्टिंग एवं इक्विप्ड बेंच प्रेस चैंपियनशिप

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_16908288

बर्नपुर : दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम शहर में 3 से 12 जुलाई तक आयोजित 2026 एशियन–पैसिफिक–अफ्रीकन पावरलिफ्टिंग एवं इक्विप्ड बेंच प्रेस चैंपियनशिप में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत की तरफ से हिस्सा ले रहे बर्नपुर के निवासी आईएसपी अधिकारी कुंतल दास ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता है। कुंतल दास ने एम 1 Age कैटेगरी अंतर्गत 120+ वेट कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीतकर देश के साथ आसनसोल का नाम रोशन किया। एशिया, अफ्रीका और प्रशांत क्षेत्र के 20 से अधिक देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्गों के विभिन्न भार वर्गों में क्लासिक तथा इक्विप्ड बेंच प्रेस और पावरलिफ्टिंग स्पर्धाएं आयोजित की गई। वहीं बर्नपुर लौटने पर उन्हें कई लोगों ने बधाई दी। सेल आईएसपी में एजीएम (कोक ओवन)
कुंतल दास ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना काफी चुनौती भरा रहा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में क्लासिक तथा इक्विप्ड बेंच प्रेस और पावरलिफ्टिंग स्पर्धाएं दोनों वर्गों में हिस्सा लिया था। वहीं भारतीय टीम के सदस्यों ने काफी सहयोग किया। वहीं पावर लिफ्टिंग इंडिया के खिलाड़ियों के खेल में काफी सुधार होने के साथ खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत का प्रतिनिधित्व कर विदेशों में आयोजित खेलों में शामिल होने के लिए उन्हें किसी भी संस्था अथवा सेल से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है। वहीं इस वर्ष सितंबर में आयोजित होने वाले कॉमन वेल्थ पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए उनका चयन हुआ है लेकिन आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण उनका शामिल हो पाना संभव नहीं हो पा रहा है। गौरतलब है कि बीते साल उन्होंने जापान के हिमेजी में आयोजित एशिया पेसिफिक अफ्रीका पावर लिफ्टिंग (बेंचप्रेस) प्रतियोगिता में कुंतल दास ने एम 1 120 किलोग्राम से अधिक वर्ग के पावर लिफ्टिंग (बेंचप्रेस) प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता था।


– विभिन्न संस्थाओं ने दी बधाई
इस्को ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन ने कुंतल दास को बधाई देते हुए कहा कि कुंतल दास लगातार अपने प्रदर्शन को बेहतर कर रहे हैं। भारत का प्रतिनिधित्व कर उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने अपने देश के साथ पूरे सेल परिवार का नाम रोशन किया है। वहीं श्रमिक संगठन इंटक के हरजीत सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि कुंतल दास के प्रदर्शन से सेल का नाम विदेश में भी रोशन हो रहा है। आईएसपी में अपनी ड्यूटी को अच्छे तरीके से पूरा करने के साथ पावरलिफ्टिंग जैसे चुनौती भरे खेल में अपने प्रदर्शन को बेहतर कर अंतरर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। सरकार तथा सेल को उनके पास खड़ा होने की जरूरत है। वहीं भाजपा प्रदेश नेता पवन कुमार सिंह ने कुंतल दास को बधाई देते हुए कहा कि बीते साल भी कुंतल दास ने अंतरर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। इस साल उन्होंने अपने खेल को और अच्छा कर दक्षिण अफ्रीका में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतकर देश का गर्व बढ़ाया है।