Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

देन्दुआ में होटल की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, मालिक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और नकदी बरामद

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

देन्दुआ में होटल की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, मालिक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और नकदी बरामद

कल्याणेश्वरी; होटल की आड़ में लंबे समय से चल रहे अवैध शराब के कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सालानपुर थाना अंतर्गत कल्याणेश्वरी फाड़ी की पुलिस ने शनिवार शाम देन्दुआ इलाके के एक नामी होटल पर अचानक छापेमारी की। इस अभियान के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और नकदी बरामद करने के साथ ही होटल मालिक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारीपुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, देन्दुआ स्थित ‘सैनी होटल’ में प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर काफी समय से अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। कल्याणेश्वरी फाड़ी की पुलिस को इस बारे में पुख्ता जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही फाड़ी प्रभारी पार्थ सरकार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और शनिवार शाम होटल में दबिश दी गई।शराब और नकदी जब्त, आरोपी कोर्ट में पेशहोटल की सघन तलाशी लेने पर पुलिस को विभिन्न ब्रांडों की कुल 19 बोतलें देसी और विदेशी शराब मिलीं। इसके साथ ही पुलिस ने शराब की बिक्री से इकट्ठा किए गए करीब 9,000 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। अवैध शराब तस्करी और बिक्री के आरोप में होटल मालिक संजीव सूत्रधर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संजीव सूत्रधर को रविवार को आसनसोल अदालत में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई से इलाके के अन्य अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।