नाका चेकिंग के दौरान 6.51 लाख रुपये बरामद,
बंटी खान कुल्टी।आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने पश्चिम बर्दवान जिले के कुल्टी पुलिस थाना के तहत चौरंगी फाड़ी के दुबुरडीही इंटर-स्टेट नाका पॉइंट पर नाका चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुल 6 लाख 51 हजार 500 रुपये बरामद किए गए। मोहम्मद वकार (37), अब्दुल रऊफ हाशमी और MD शाकिर खान। ये सभी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के रहने वाले हैं।
इस घटना में चौरंगी चौकी में GD नंबर 278 तारीख 07.04.2026 के तहत एक जनरल डायरी दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और ज़रूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Post Views: 31










