राज्य सरकार के श्रम विभाग की ओर से शनिवार को बर्नपुर बस स्टैंड में निः शुल्क सामाजिक सुरक्षा योजना को लेकर परिवहन कर्मियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के श्रम व कानून मंत्री मलय घटक उपस्थित थे। इस जागरूकता कार्यक्रम में
परिवहन कर्मियों को राज्य सरकार की तरफ से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई और परिवहन कर्मियों के सहायतार्थ उनको या उनके परिजनों को सहायता राशि के चेक प्रदान किया गया। इस मौके पर मंत्री मलय घटक के अलावा तृणमूल माइनोरिटी सेल के जिलाध्यक्ष एसएम हसन, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, पार्षद तरुण चक्रवर्ती, गुरमीत सिंह, अक्षय घोष, आईएनटीटीयूसी बस यूनियन नेता मोहम्मद समीर बांके, पार्थों चटर्जी, डॉ सिद्धांत सरकार, आशीष सरकार आदि मौजूद थे। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री मलय घटक ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा परिवहन कर्मियों के लिए कई परियोजनाएं लागू की गई है। जैसे पेंशन की योजना उन्होंने कहा कि जिन परिवहन कर्मियों की उम्र 60 साल से ज्यादा होने पर उनको हर महीने 1500 रुपए पेंशन के रूप में प्राप्त होंगे । परिवहन कर्मी की अगर मृत्यु हो जाती है तो आधी पेंशन उनकी पत्नी को दी जाएगी।










