Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

नियामतपुर पुलिस की महा-मुहिम: “नशे को ना, भविष्य को हाँ”, युवाओं को बचाने सड़क पर उतरे आला अफसर

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

नियामतपुर पुलिस की महा-मुहिम: “नशे को ना, भविष्य को हाँ”, युवाओं को बचाने सड़क पर उतरे आला अफसर

खाकी, शिक्षक और समाजसेवियों ने मिलाया हाथ; ACP जावेद हुसैन बोले— सामूहिक प्रयास से ही मिटेगा नशे का कलंक

कुल्टी:नशे के बढ़ते जाल के खिलाफ जंग छेड़ते हुए नियामतपुर फांड़ी की ओर से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। “नशे को ना कहें, भविष्य को हाँ कहें” के बुलंद संदेश के साथ युवा पीढ़ी को नशे के जानलेवा और हानिकारक प्रभावों के प्रति सचेत किया गया।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कुल्टी के एसीपी (ACP) जावेद हुसैन और कुल्टी थाने के प्रभारी अधिकारी (OC) असीम सिन्हा महापात्र मुख्य रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने साफ किया कि नशे के खिलाफ केवल कानूनी कार्रवाई काफी नहीं है, बल्कि इसके लिए सामाजिक चेतना और सामूहिक प्रयासों की सबसे ज्यादा जरूरत है।कार्यक्रम में पुलिस कप्तानों के साथ-साथ इलाके के विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, औद्योगिक क्षेत्र के कई स्वयंसेवी संगठनों (NGOs) के प्रतिनिधि और प्रबुद्ध समाजसेवी सुनील सरकार, सुनील भर एवं टिंकू वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।वक्ताओं ने आम लोगों और खासकर युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस सफल आयोजन के माध्यम से पुलिस, प्रशासन, शिक्षकों, समाजसेवियों और आम जनता के संयुक्त प्रयास से एक नशा-मुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण का एक मजबूत संदेश दिया गया।

Latest News