Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

नियामतपुर मर्चेंट। चैंबर ऑफ कॉमर्स ने नियामतपुर धर्मशाला में कुल्टी विधानसभा के तृणमूल उम्मीदवार अभिजीत घटक को लेकर एक बैठक की गई,

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बंटी खान कुल्टी.नियामतपुर मर्चेंट। चैंबर ऑफ कॉमर्स ने नियामतपुर धर्मशाला में कुल्टी विधानसभा के तृणमूल उम्मीदवार अभिजीत घटक को लेकर एक बैठक मंगलवार को की गई, जिसमें नियामतपुर के स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे. सर्वप्रथम चैंबर द्वारा अंगवस्त्र और गुलदस्ता देकर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अभिजीत घटक का स्वागत किया. श्री घटक ने व्यापारी वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि
तृणमूल कांग्रेस व्यापारी वर्ग के साथ हमेशा खड़ी रही है और खड़ी रहेगी.
उन्होंने कहा कि वामपंथी अमल में
किसी भी व्यापारी को कोई उद्योग कल कारखाना शुरू करने के लिए विभिन्न दफ्तरों का चक्कर लगाना पड़ता था, परंतु ममता बनर्जी कि सरकार आने के बाद सिंगल विंडो किया गया जिससे कि एक ही छत के नीचे सभी कार्य हो सके. उन्होंने आगे कहा कि पांच वर्षों से भाजपा के विधायक श्री पोद्दार कुल्टी के विधायक हैं, परंतु आज तक विधानसभा में एक बार भी कुल्टी के डेवलपमेंट के संबंध में एक शब्द तक नहीं किया अभी देखा जा रहा है कि कुछ कुछ जगहों पर सोलर लाइट लगाने कार्य कर रहे हैं। लाइट लगाना का विधायक का काम नहीं है ,ये कार्य पार्षद का है।
5 साल में कुल्टी में एक भी उद्योग कारखाना हॉस्पिटल या किसी प्रकार की कॉलेज की मांग तक नहीं की गई है। विधायक अपने विधानसभा का विकास करने के लिए होता है। विकास देखना है तो आप लोग आसनसोल, पांडेश्वर, जमुड़िया, रानीगंज, दुर्गापुर का देखिए। उन्होंने व्यापारी वर्ग से
अपने पक्ष में वोट मांगते हुए कहा कि आप सभी तृणमूल कांग्रेस को अपना समर्थन दे, ताकि आने व समय में क्षेत्र के विकास के साथ आपकी समस्याओं का समाधान
आप लोगों के साथ विचार विमर्श करके किया जा सके . मौके पर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष महेन्द्र शंघाई, सचिव सचिन बलोदिया, मनीष मित्तल, राजेश डोकानिया, पोपी घेरिया, मुकेश डिबरीवाल , पूर्व एमएमआईसी
मीर हासिम इत्यादि उपस्थित रहे.
फोटो

Latest News