सीतारामपुर – कुल्टी थाना के नियामतपुर फाड़ी अन्तर्गत नियमतपुर लाइन मुहल्ला के युवक पंकज साव उर्फ चुन्नी (21) करीबन डेढ़ माह से लापता हैं।
पुलिस द्वारा आसनसोल जीला असपताल के मुर्दा घर मे एक शव ओर उसके कपड़े को उसके परिजनों को दिखाया परन्तु शव इतना गल गया था की पहचान करना मुस्किल हुवा जिसके तहत पुलीस द्वारा माता पिता का डीएनए जांच की अनुमति की मांग सोमवार को की हैं। वहीं पुलीस द्वारा इस मामले में दो युवक शरबन मण्डल ओर दीपक मण्डल को गिरफ्तार कर रिमांड मे ले कर पूछताछ कर रही हैं दोनो उसी मुहल्ले के बताए जा रहे हैं शरबन तृणमुल का छूट भईया नेता भी कहलाता है।

लापता युवक का बड़ा भाई दीपक साव ने बताया कि उसका भाई नियामतपुर के लेडिश कोनर मे कार्य करता था 2 जून को दुकान से दोपहर करीबन डेढ़ बजे खाना खाने निकाला उसे न्यू रोड के पास देखा गया भी परन्तु घर नहीं पहुंचा जब काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर उसके मोबाइल पर फ़ोन करने पर मोबाइल बंद बताया गया। रात में भी घर नहीं पहुंचने पर इसकी जानकारी नियामतपुर फाड़ी मे जा दी गई। दुसरे दीन कुल्टी थाना में भी इसकी शिकायत किया गया परन्तु कोई ख़बर नहीं मिलने पर पुलिस पर दबाव बनाने हेतु मुहाले के लोगो द्वारा नियामतपुर फाड़ी भी गए पुलीस अधिकारियो द्वारा अस्वासन दीया गया की मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया जा जिसमें जनकारी निकल कर आई की उसका मोबाईल अंतिम बार सैनट्रम हाल के आसपास का था। उस दौरान भी कुछ लोगे को लगा की प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है। समय बीतते देख पुलीस ने दोबारा सुरु से जांच सुरु की उसमें मोबाइल का डिटेल मे देखा गया की पड़ोसी शरबन के साथ एक जून की रात्री काफी बार बात हुई हैं पुलीस ने शरबन ओर उसके एक साथी दीपक मण्डल को हिरासत में ले कर कोट से रिमांड ले कर कुल्टी थाने पूछताछ कर रही हैं ।



इसी बिच बोरचक के बंद पड़े खदान से दक्षिण थाना द्वारा एक युवक का शव बरामद किया गया था। पुलीस ने लापता युवक के परिजनों शव को दिखाया परन्तु शव इतना गल गया था की पहचाना मुस्कील हुआ कपड़ो के पहचान पर सन्देह होने पर पुलीस द्वारा डीएनए जांच का आदेश कोट से लेने के लिए अनुमति की मांग की है।













