Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

पश्चिम बंगाल मे भाजपा की सुनामी मे तृणमूल का सफाया, पश्चिम बर्दवान की नो मे से नो सीटों जीतकर भाजपा ने लहराया परचम,  पश्चिम बर्दवान मे तृणमूल के दो मंत्री, मेयर, पार्टी के जिला अध्यक्ष बुरी तरह हारे. 

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

पश्चिम बंगाल मे भाजपा की सुनामी मे तृणमूल का सफाया, पश्चिम बर्दवान की नो मे से नो सीटों जीतकर भाजपा ने लहराया परचम, 

पश्चिम बर्दवान मे तृणमूल के दो मंत्री, मेयर, पार्टी के जिला अध्यक्ष बुरी तरह हारे. 

बंटी खान बराकर. पश्चिम बंगाल मे भाजपा की सुनामी मे तृणमूल का सूपड़ा साफ हो गया, जहा पश्चिम बर्दवान की कुल 9 सीटों मे भाजपा ने तृणमूल को 9 शून्य से हराया, सुनामी ऐसी की हुइ जहा तृणमूल के कदावर नेता मंत्री मलय घटक, आसनसोल नगर निगम के मेयर तीन बार के बिधायक बिधान उपाध्या, तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाथ चक्रवर्ती, को हार का सामना करना पड़ा, वही देखा गया की मत गणना के दौरान पश्चिम बर्दवान की नो सीटों मे एक मात्र मलय घटक सिर्फ एक बार भाजपा के कृष्णन्दु मुखर्जी से बढ़त बनायीं, वही नो सीटों मे भाजपा ने अपने प्रतिद्वंदी से लगातार हर राऊंड मे ऊपर रहे, मत गणना केंद्र पर बड़ी संख्या मे अर्ध सैनिक बाल के जवान, पारा मिलेट्री, रीजर्ब फ़ोर्स, की बड़ी तैनाती रही,जहा मत गणना सोमवार को शांति पुर्ण तरीके से सम्पन्न हुइ. आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज मे आसनसोल की छह बिधानसभा की मत गणना की गयी, वही दुर्गापुर मे तीन बिधानसभा की मत गणना हुइ, मत गणना के दौरान बाहर सभी पार्टी के टेंट लगाए गये थे,

 

भाजपा की बढ़ती जीत से उत्साही भाजपा कर्मियों मे जीत का जश्न पांचवा राऊंड से बढ़ने लगा, जहा भाजपा ओर तृणमूल कर्मियों मे आपस मे जय श्री राम ओर जय बंगला के सलोगन के माहोल से उन्माद पैदा हुआ, दोनों दलों के कर्मि आपस मे भीड़ गये, जहा तृणमूल के कैंप मे जबरदस्त तोड़ फोड़ की गयी, कई को चोटे भी आयी है, वही तृणमूल के कैंप मे कुर्सियां बाईक, चार चक्का वाहनो मे भी तोड़ फोड़ की गयी, घटना के दौरान पुलिस ने दोनों ओर समर्थको को पीटा ओर खदेड कर स्थिति को नियंत्रण मे किया,

 

भाजपा के जीत के साथ वही राज्य मे तृणमूल सरकार के पतन की ख़ुशी मे जमकर गेरूवा अबीर ग़ुलाल लगाकर ढ़ोल नागाड़ो के साथ जीत का जश्न मनाया गया,हर चौक चौराहे पर सर गेरूवा अबीर ओर जय श्री राम के नारों की गूंज दिखाई पड़ रही थी ,

आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्रा पोल ने सबसे अधिक मतों से बिजयी हुइ, उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी तृणमूल के तापस बनर्जी को 40 हज़ार से भी ज्यादा मतों से हराया, आसनसोल उत्तर बिधानसभा से मंत्री मलय घटक को भाजपा के कृष्णन्दु मुखर्जी ने 11 हज़ार से अधिक मतों से हराया, वही बराबनी से तृणमूल के बिधायक सह मेयर बिधान को भाजपा के अर्जित राय ने 11 हज़ार से अधिक मतों से हराया, रानीगंज से भाजपा के पार्थो घोष ने तृणमूल के कालो बारन को 17 हज़ार वोट से हराया, पाण्डेश्वर से भाजपा के दिग्गज नेता जीतेन्द्र तिवारी ने तृणमूल के जिला अध्यक्ष नरेन् को 1398 वोट से हराया, कुल्टी के भाजपा बिधायक डाक्टर अजय पोद्दार ने तृणमूल के कदावार नेता मंत्री के भाई नगर निगम मे उप मेयर अभिजीत घटक को 30 हज़ार से भी अधिक वोटो से परस्त किया, वही जामुड़िया से भाजपा प्रार्थी डाक्टर बिजन मुखर्जी ने तृणमूल हरेराम सिंह को बड़े अंतर से हराया, वही दुर्गापुर पूर्व ओर पश्चिम से भाजपा प्रार्थी ने जीत की, जहा तृणमूल के मंत्री को हराया.

Latest News