Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

पान एसोसिएशन ने देश के विभिन्न हिस्सों में मनाया पान गुरु बाबू मुकुंद राम तांती जी का 124वां जयंती महोत्सव

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

पान एसोसिएशन ने देश के विभिन्न हिस्सों में मनाया पान गुरु बाबू मुकुंद राम तांती जी का 124वां जयंती महोत्सव

नई दिल्ली। 15 मार्च 2026 रविवार को पान एसोसिएशन (रजि.) की नई दिल्ली इकाई द्वारा पान गुरु बाबू मुकुंद राम तांती जी का 124वां जयंती महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुकुंद राम तांती जी की छवि पर पान एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवजी ततवा द्वारा माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संजय दास, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार कश्यप, महिला प्रदेश अध्यक्ष रिंकी तांती एवं निर्मला जी, दिल्ली प्रदेश सचिव नंद किशोर प्रसाद तांती तथा किरारी विधानसभा क्षेत्र से संस्था के अध्यक्ष राम नरेश दास, बवाना क्षेत्र से अध्यक्ष राजेश कुमार पान व लक्ष्मण जी, धरमेंदर जी, देवनारायण जी, भरत जी, त्रिषि जी, विनोद जी, सहदेव जी, अनिल जी, टुनटुन जी, राम प्रकाश जी, प्रमोद जी, राकेश जी, मीडिया प्रभारी राकेश रंजन के साथ ही अगर नगर के आसपास रहने वाले बहुत सारे समाज के लोगो ने जयंती समारोह कार्यक्रम में बढ़-चढ कर हिस्सा लिया तथा उपस्थित सभी मौजूद समाजसेवियों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शशि कांत प्रसाद, सुनील कुमार और नन्द किशोर प्रसाद तांती थे।

कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने मुकुंद राम तांती जी के द्वारा बताए पथ को अपनाने और समाज में व्याप्त उच्च-नीच के भेदभाव को मिटाने, समाज सेवा और पान समाज में आपसी सहयोग बढ़ाने पर बल दिया। उपस्थित लोगों को समाज और जीवन के प्रति प्रोत्साहन करने का उद्देश्य बताया गया।

उल्लेखनीय है कि पान समाज के प्रेरणा पुरुष, स्वतंत्रता सेनानी, भूतपूर्व विधायक, पानगुरु बाबू मुकुन्द राम तांती जी का जन्म : 15 मार्च 1902 को तत्कालीन बिहार के पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर के पोखरिया गांव में हुआ था। इनके पिता जी का नाम गंगाधर दास और माता जी का नाम जेमा देवी था। इनका निधन 103 वर्ष की आयु में 18 अप्रैल 2005 को अपने गांव जगन्नाथपुर में हुआ था।

मुकुंद बाबू शुरु से ही सामाजिक प्रवृत्ति के आदमी थे। चुकी इनका इलाका भी पहले से ही पिछड़ा क्षेत्र था अतः पिछड़े और वंचित वर्ग के लिए उनके दिल में एक खास जगह थी। वर्तमान झारखंड और तत्कालीन बिहार के नोआमुंडी जोड़ा माइंस में वे श्रमिक संगठन के लोकप्रिय नेताओं में से एक थे। इसी प्रसिद्धि के चलते हैं 1952 में बिहार के प्रथम विधानसभा चुनाव में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव जीत कर विधायक बने तथा तत्कालीन बिहार विधानसभा में पिछड़े और वंचितों की आवाज बने। नोआमुंडी जोड़ा माइन्स यूनियन कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रह चुके बाबू मुकुंद राम तांती जी 29 वर्षों तक जोड़ा माइन्स टाटा स्टील में कार्यरत थे।

पान एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर कुमार दास ने भी मुंबई से अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवियों ने पान समाज के लोगों में परस्पर सहयोग को बढ़ावा देने एवं दिल्ली एनसीआर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन के मजबूती पर विचार विमर्श किए।

मुकुंद बाबू की 124वीं जयंती को पान एसोसिएशन की नई दिल्ली इकाई के अलावे संस्था द्वारा बिहार के विभिन्न जिलों समेत मुंबई, हैदराबाद तथा देश के कई शहरों और गांवों में आयोजित की गई।