पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार जेना के बीजेपी में शामिल होने पर सोशल वर्कर अमिया दास ने जताई खुशी
बालेश्वर: पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार जेना के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने पर सामाजिक कार्यकर्ता अमिया दास ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि रवीन्द्र कुमार जेना का बीजेपी में आना पार्टी के लिए एक मजबूत कदम साबित होगा और इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
अमिया दास ने कहा कि जेना का राजनीतिक अनुभव और जनता के बीच उनकी पकड़ पार्टी को और मजबूत बनाएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व और अनुभव से बालेश्वर तथा आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी में रवीन्द्र कुमार जेना के शामिल होने से कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बढ़ा है और पार्टी को आने वाले समय में इसका सकारात्मक लाभ मिलेगा।
Post Views: 7










