Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*फर्स्ट केयर चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा विजय सम्मेलन 2026 का आयोजन*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_16908288

*फर्स्ट केयर चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा विजय सम्मेलन 2026 का आयोजन*

बरनपुर, 26 अक्टूबर 2026: फर्स्ट केयर चैरिटेबल फाउंडेशन (FCCF) की ओर से शांति नगर स्थित अमन पैलेस, बरनपुर में विजय सम्मेलन 2026 का आयोजन हर्षोल्लास एवं आपसी सौहार्द के साथ किया गया। संस्था द्वारा वर्ष 2020 से लगातार प्रत्येक वर्ष आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य सदस्यों के बीच प्रेम, एकता एवं सामाजिक समर्पण की भावना को मजबूत करना है। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी, सदस्य, समाज के गणमान्य व्यक्ति एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


इस दौरान सरदार रणजीत सिंह देओल को संस्था के द्वार लाइफ टाइम मेम्बरशिप के साथ नवाज़ा गया

चेयरमैन श्री हरजीत सिंह जी ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति शिक्षा, समानता, अनुशासन और जनसेवा से ही संभव है। उन्होंने संस्था के सदस्यों से महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा एवं जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए एकजुट होकर कार्य करने तथा सामाजिक जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

संस्था के संस्थापक, निदेशक एवं महासचिव श्री परमजीत सिंह जी ने अपने संबोधन में बताया कि FCCF पिछले पाँच वर्षों से बालिकाओं को विद्यालय स्तर पर निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में नए शैक्षणिक केंद्र खोलने, बालिकाओं के लिए निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा शुरू करने तथा बड़े स्तर पर वार्षिक बालिका खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करने की योजना बना रही है। उन्होंने जोर दिया कि बेटियों को शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में वाइस प्रेसिडेंट श्री अजय रॉय, वर्किंग प्रेसिडेंट श्री शिवनाथ वर्मा, एग्जीक्यूटिव मेंबर श्री संजय यादव उर्फ मुन्ना यादव, एडवाइजर डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, श्री नितेश केशरी, श्रीमती रितिका कौर, श्री राकेश शर्मा, सरदार सुरजीत सिंह मक्कर, बाबा बलेश्वर यादव, जॉइंट सेक्रेटरी श्री जितेंद्र श्रीवास्तव, ट्रेजरर श्री एस. के. शर्मा सहित अन्य सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

oplus_0

कार्यक्रम का समापन आपसी शुभकामनाओं और समाजसेवा, शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने के साथ हुआ।

Latest News