Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

बन्दे मातरम गीत के एक सौ पचास वर्ष के अवसर पर एभीबीपी बराकर कुल्टी इकाई ने निकाला तिरंगा जुलुश.

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बन्दे मातरम गीत के एक सौ पचास वर्ष के अवसर पर एभीबीपी बराकर कुल्टी इकाई ने निकाला तिरंगा जुलुश.

बंटी खान बराकर. बन्दे मातरम गीत के एक सौ पचास वर्ष के उपलक्ष मे बराकर मे बिशाल तिरंगा यात्रा का भब्य आयोजन किया गया, अखिल भारतीय विधार्थी परिषद बराकर कुल्टी नगर इकाई के छात्र छात्राओं ने इस यात्रा को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया, तिरंगा यात्रा बराकर स्टेशन से प्रारम्भ होकर बैगुनिया बाजार बस स्टैंड, कुल्टी एलसी मोड तक निकाली गयी, इस
यात्रा मे तीन सौ फीट लम्बा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को हाथो मे लिये अखिल भारतीय बिधार्थी परिषद के युवा बने आकर्षक का केंद्र, इस तिरंगा यात्रा मे राष्ट्रीय गीत, देश भक्ति के गीत से गुंजायमान रहा, बराकर अंचल मे सड़क के दोनों ओर खड़े लोगो ने इस यात्रा का अभिवादन जोरदार तरीके से किया, सड़क चौराहे पर बन्दे मातरम गीत सूजलाम सुफलाम मलय सुफलाम सत्य सावला मातरम, बन्दे मातरम के गीत भक्ति मय के साथ गुंजायमान हुआ.