Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*बराकार में सबुज साथी योजना से खिले विद्यार्थियों के चेहरे, श्री मारवाड़ी विद्यालय में हुआ साइकिल वितरण।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*बंटी खान बराकर।* पश्चिम बंगाल सरकार की लोकप्रिय “सबुज साथी योजना” के तहत राज्यभर में विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलें दी जा रही हैं, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिले और समय पर वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।इसी पहल के तहत गुरुवार को बराकर नदी तट स्थित श्री मारवाड़ी विद्यालय में कक्षा नवमी के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह (पप्पू) और शिक्षक-प्रभारी दीपिका राय ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने पहले कुछ छात्रों को साइकिल देकर वितरण अभियान की शुरुआत की, जिसके बाद अन्य शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को साइकिलें सौंपीं।इस मौके पर पीआई जितेश सिंह, शिक्षक संदीप मुखर्जी, जैनेन्द्र पांडे, रजिया सुल्ताना, टूटू माजी, पिंटू प्रियदर्शिनी और अकबर अली सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रांगण में उत्साह और मुस्कुराहटों का माहौल देखा गया।विद्यालय अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह (पप्पू) ने बताया कि इस दौरान कुल 90 साइकिलें वितरित की गईं, जिनमें 47 लड़कियाँ और 43 लड़के शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सबुज साथी योजना छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रही है। इससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में न केवल सुविधा मिली है, बल्कि उनकी नियमितता और पढ़ाई के प्रति रुचि भी बढ़ी है।