Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

बाराबनी में दूर होगी पानी की समस्या, बंद खदानों के जल का होगा इस्तेमाल: विधायक अरिजीत रॉय

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बाराबनी में दूर होगी पानी की समस्या, बंद खदानों के जल का होगा इस्तेमाल: विधायक अरिजीत रॉय

आसनसोल:बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक अरिजीत रॉय ने मंगलवार को आसनसोल स्थित लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (PHE) कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभाग के आला अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में बाराबनी के एक बड़े हिस्से में लंबे समय से चली आ रही पेयजल की किल्लत को दूर करने के लिए ठोस रणनीति पर चर्चा की गई।विधायक अरिजीत रॉय ने बताया कि बाराबनी क्षेत्र की जनता को पानी के संकट से निजात दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में इस बात पर विशेष मंथन हुआ कि ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) की जो खदानें इस वक्त बंद पड़ी हैं, उनमें जमा पानी को किस तरह साफ करके लोगों के इस्तेमाल के लायक बनाया जा सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि डबल इंजन की सरकार इस गंभीर समस्या का बहुत जल्द और स्थायी समाधान निकालेगी।पिछली सरकार ने जनता को सिर्फ बेवकूफ बनाया बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अरिजीत रॉय ने पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने बाराबनी के लोगों के लिए धरातल पर कोई काम नहीं किया। टीएमसी ने केवल बड़ी-बड़ी कागजी योजनाओं का ढिंढोरा पीटकर जनता को गुमराह किया, लेकिन उनके क्रियान्वयन (इम्प्लीमेंटेशन) पर कोई ध्यान नहीं दिया। यही वजह है कि आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।बकाया भुगतान पर बोले: पिछली सरकार हो चुकी थी दिवालियादौरे के दौरान विधायक ने पीएचई विभाग के ठेकेदारों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। जब उनसे पूछा गया कि साल 2022 से जलापूर्ति करने के बावजूद ठेकेदारों को उनका बकाया पैसा क्यों नहीं मिला, तो उन्होंने कहा कि इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है। पिछली सरकार वित्तीय रूप से पूरी तरह दिवालिया हो चुकी थी। अरिजीत रॉय ने ठेकेदारों को आश्वस्त किया कि उनकी इस समस्या पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और जल्द ही उनके बकाये के भुगतान का रास्ता साफ किया जाएगा।