Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

बाराबनी में राजनीतिक हलचल: टीएमसी कार्यकर्ता विजय सिंह को भाजपा नेता अभिजीत रॉय ने हरा अबीर लगाकर घर से लौटाया, कहा— ‘वसूली करने वालों के लिए भाजपा में जगह नहीं’

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बाराबनी में राजनीतिक हलचल: टीएमसी कार्यकर्ता विजय सिंह को भाजपा नेता अभिजीत रॉय ने हरा अबीर लगाकर घर से लौटाया, कहा— ‘वसूली करने वालों के लिए भाजपा में जगह नहीं’

बाराबनी:बाराबनी के राजनीतिक हलकों में उस समय सरगर्मी तेज हो गई, जब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ता विजय सिंह अचानक भाजपा नेता अभिजीत रॉय के आवास पर पहुंच गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। हालांकि, बाराबनी विधायक अरिजीत रॉय के भाई और भाजपा नेता अभिजीत रॉय ने इस मामले पर बेहद कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने विजय सिंह को हरा अबीर लगाकर अपने घर से वापस भेज दिया।भगवा पहनने से कोई भाजपाई नहीं बनता: अभिजीत रॉयभाजपा नेता अभिजीत रॉय ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और अवैध रंगदारी या वसूली से जुड़े लोगों के लिए भाजपा में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा, “केवल प्रतीकात्मक रूप से भगवा अबीर लगाने या भगवा वस्त्र धारण करने से कोई व्यक्ति भाजपा की विचारधारा का समर्थक नहीं बन जाता। पार्टी में शामिल होने के लिए इसके अनुशासन और नीतियों का पालन करना अनिवार्य है।”विजय सिंह पर अवैध वसूली के आरोपस्थानीय सूत्रों के अनुसार, विजय सिंह को लेकर क्षेत्र में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। वह कुछ समय पहले तक टीएमसी से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। इसके अलावा, उन पर मैथन डैम क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट पर आने वाले पर्यटकों से कथित रूप से जबरन पैसे वसूलने के गंभीर आरोप भी लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पर्यटकों से होने वाली अवैध वसूली से परेशान हैं।राजनीतिक चर्चाएं तेजइस पूरी घटना के बाद से बाराबनी की राजनीति में बहस छिड़ गई है। 4 तारीख को दोपहर करीब 2:30 बजे के बाद कई लोगों को भगवा अबीर और शॉल में खुद को भाजपा समर्थक बताते देखा गया था, जिसे अब इस पूरी पटकथा से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल इस घटनाक्रम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच आपसी खींचतान को और बढ़ा दिया है।

Latest News