Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

बाराबनी में सनसनी: गौरांडी के जंगल में पेड़ से लटके मिले बुजुर्ग महिला और युवक के शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बाराबनी में सनसनी: गौरांडी के जंगल में पेड़ से लटके मिले बुजुर्ग महिला और युवक के शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

बाराबनी : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर के बाराबनी थाना क्षेत्र के गौरांडी जंगल में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग महिला और एक युवक के शव पेड़ की एक ही डाल से फंदे पर लटके पाए गए। इस दोहरे शव मिलने की घटना से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह करीब 7 बजे जब कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए थे, तब उन्होंने यह घटना देखी। इसकी सूचना तुरंत बाराबनी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। मृतकों में महिला की उम्र करीब 55 वर्ष और युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है।
शिनाख्त और जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया है। शुरुआती जांच में मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आस-पास के क्षेत्रों और थानों से लापता व्यक्तियों की जानकारी जुटाकर शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। प्रशासन ने आम जनता से भी पहचान में सहयोग करने की अपील की है।
जांच के बाद स्पष्ट होंगे कारण
क्षेत्र में इस घटना को लेकर गहन चर्चा है और पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की तफ्तीश कर रही है। बाराबनी पुलिस के अनुसार, घटना की असल प्रकृति—चाहे वह आत्महत्या हो या किसी अन्य साजिश का परिणाम—पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर विस्तृत छानबीन शुरू कर दी गई है।