कुल्टी।कुल्टी थाना के चौरंगी फाड़ी अंतर्गत बिसीसीएल के बोडरा खदान से तीन ट्रेक्टर अवैध कोयला को केंद्रीय सुरक्षा बल ने सालानपुर चौरगी मोड पर धर दबोचा, इस दौरन तीनो ट्रेक्टर के चालक मौके से फरार हो गए,वही केंद्रीय सुरक्षा बलो ने तीनो अवैध कोयला ट्रेक्टरो को चौरगी फाड़ी पुलिस के हवाले किया, जिसमे तक़रीबन साढ़े तीन टन कोयला बताया जाता हैँ, केंद्रीय सुरक्षा बलो की क्वार्टी टीम ने राष्ट्रीय राज मार्ग पर गस्ती के दौरान इन ट्रेक्टर पर नज़र पड़ी, जहा ट्रेक्टर चालक सुरक्षा बल टीम को देखते ही ट्रेक्टर छोड़ फरार हुवे, घटना को लेकर केंद्रीय सुरक्षा बलो ने चौरगी फाड़ी मे तीन ट्रेक्टर अवैध कोयला को सुपुर्द किया, बताया जाता हैँ की तीनो अवैध कोयला ट्रेक्टर बोडरा के कोयला तस्करी के टीम का हैँ,
Post Views: 272










