*खड़गपुर* , 27 जनवरी 2026: देशव्यापी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले सहित जंगल महल क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया है। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयी एसोसिएशन (AIBEA) और अन्य यूनियनों के आह्वान पर लाखों बैंककर्मी आज हड़ताल पर उतर आए।

उनकी मुख्य मांगें हफ्ते में पांच दिन कामकाज, लंबित सेवा संबंधी मुद्दों का समाधान, वेतन वृद्धि और पेंशन सुधार हैं।रेल नगरी खड़गपुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक समेत सभी प्रमुख बैंकों की शाखाएं बंद रहीं। ग्राहकों को ओवर-द-काउंटर सेवाओं जैसे नकदी जमा-निकासी, चेक क्लियरिंग और लोन दस्तावेज जमा में भारी परेशानी हुई। जंगल महल के झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुरा जैसे जिलों में भी ब्रांच संचालन ठप हो गया। स्थानीय व्यापारी और किसान सबसे अधिक प्रभावित हुए, क्योंकि नकदी लेन-देन रुक गया।हालांकि, डिजिटल सेवाएं सुचारू रहीं। यूपीआई, नेट बैंकिंग, एटीएम और मोबाइल ऐप्स सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। बैंक संघ ने बयान जारी कर कहा कि हड़ताल का असर सीमित रहेगा और शाखाएं गुरुवार से सामान्य होंगी। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो हड़ताल लंबी चलेगी।इस हड़ताल से ग्रामीण अर्थव्यापार प्रभावित हुआ






















