*बंटी खान सांकतोड़िया :* पुरुलिया में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर वाले अलग-अलग प्रोजेक्ट के बैनर पोस्टर को भाजपा पार्टी के झंडे से ढकने की घटना पर विवाद खड़ा हो गया है। घटना को लेकर तनाव फैल गया है। पुरुलिया शहर के रांची रोड, एससी सेन रोड समेत कई जगहों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर वाले राज्य सरकार के अलग-अलग प्रोजेक्ट के बैनर पोस्टर लगे हैं। उन पोस्टरों पर भाजपा पार्टी का झंडा लगा है। इसे लेकर पुरुलिया शहर में हंगामा मच गया है। इधर तृणमूल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के विकास वाले पोस्टरों को भाजपा के झंडे से ढककर छिपाने की कोशिश की जा रही है। जिला तृणमूल युवा अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि बांग्लार बाड़ी प्रोजेक्ट में अलग-अलग पोस्टरों में मुख्यमंत्री की तस्वीर है और उस तस्वीर को भाजपा पार्टी के चुनाव चिह्न और झंडे से ढका जा रहा है। इस तरह मुख्यमंत्री की तस्वीर ढककर राज्य के प्रोजेक्ट को नहीं ढका जा सकता। राज्य की मुख्यमंत्री लोगों के मन में हैं। इसलिए लोग इस गंदी कोशिश का मुंहतोड़ जवाब देंगे। हालांकि पुरुलिया विधानसभा के भाजपा विधायक सुदीप मुखर्जी ने आरोपों से इनकार किया है।










