*बाराबंकी* (अबू शहमा अंसारी)बाराबंकी जनपद स्थित गांधी सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय अवस्थी के नेतृत्व में ब्राह्मण उत्थान महासभा की बैठक सम्पन्न हुई l बैठक की अध्यक्षता काशी प्रसाद त्रिवेदी ने की l सर्वप्रथम आए हुए सभी पदाधिकारियों का ब्राह्मण उत्थान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय अवस्थी ने अंगवस्त्र और फूल माला पहनाकर स्वागत किया l बैठक में आगामी 2 जनवरी को होने वाले ब्राह्मण उत्थान महासभा के स्थापना दिवस को भव्य बनाने के लिए रूपरेखा पर विशेष चर्चा की गई l इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय अवस्थी ने संगठन को विस्तार रूप देने सदस्यता अभियान चलाने की भी बात कही l बाराबंकी जिलाध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि हम संगठन को आगे बढ़ाने के लिए घर घर जा कर जनसंपर्क करेंगे और संगठन को मजबूत बनाएंगे l इस अवसर पर प्रदेश महासचिव संतोष कुमार तिवारी, शेष नारायण शुक्ला जिला उपाध्यक्ष,देशराज शुक्ला,राकेश पाठक,कवि जगन्नाथ निर्दोष,संगठन मंत्री,बृजेश चतुर्वेदी, उमेश चंद्र त्रिवेदी,दिनेश कुमार दीक्षित,जिला उपाध्यक्ष, कृष्ण मोहन मिश्रा जिला मंत्री, ललित मंगल तिवारी,राजेश चंद्र उपाध्यक्ष श्रेष्ठ शर्मा IT सेल, उत्तम पाण्डेय मीडिया प्रभारी आदि सदस्य एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे l








