Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

भाजपा युवा मोर्चा ने किया वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और मंत्री अजय पोद्दार का सम्मान; सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुँचाने का संकल्प

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

भाजपा युवा मोर्चा ने किया वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और मंत्री अजय पोद्दार का सम्मान; सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुँचाने का संकल्प

बराकर: भाजपा कुल्टी मंडल एक के अंतर्गत वार्ड 69 युवा मोर्चा की ओर से मंगलवार देर शाम बराकर बस स्टैंड में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के साथ-साथ राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अजय पोद्दार का नागरिक अभिनंदन किया गया।भव्य स्वागत और सम्मानभाजपा कुल्टी मंडल एक के अध्यक्ष संजू घोष और युवा मोर्चा की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में वार्ड 69 के युवाओं ने कैबिनेट मंत्री डॉ. अजय पोद्दार को फूलों की माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही बराकर बस स्टैंड के बस संचालकों और ऑटो चालक कमेटी की ओर से भी मंत्री जी का विशेष सम्मान किया गया। इस मौके पर पार्टी के पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं ने अपने विचार साझा किए, जिनमें मुख्य रूप से बल्ली भाई शाह और परिमल सहित कई वरिष्ठ सदस्य शामिल रहे।भयमुक्त बंगाल का वादा पूरा: मंत्री अजय पोद्दारसमारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने कहा कि पार्टी ने जनता से जो ‘भयमुक्त बंगाल’ का वादा किया था, उसे पूरी तरह निभाया जा रहा है। सरकार अपने गठन के एक महीने के भीतर सभी जनहित के वादों को तेजी से पूरा कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि बाकी बचे हुए कार्यों को हमारे ऊर्जावान कार्यकर्ता वार्ड स्तर पर लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।20 जून को मनेगा ‘पश्चिम बंगाल दिवस’, वार्डों में लगेंगे कैंपमंत्री पोद्दार ने आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार आगामी 20 जून को ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके तुरंत बाद, सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने और आम जनता तक सीधे लाभ पहुँचाने के लिए हर वार्ड में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों के माध्यम से आयुष्मान भारत कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना (घर), शौचालय निर्माण, वृद्ध पेंशन और विधवा भत्ता जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को सीधे दिलाया जाएगा।

Latest News