भारतीय मजदूर संघ, बर्नपुर कार्यालय में 14 दिसंबर 2025, रविवार को लिट्टी‑चोखा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आगामी चुनाव के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।
1. 16 दिसंबर 2025 को लेबर कमिश्नर (पश्चिम बंगाल) द्वारा आयोजित बैठक की सूचना सभी कार्यकर्ताओं को दी गई।
2. RLC (सेंट्रल) द्वारा कोर्ट में दायर अपील के बारे में भी सभी को अवगत कराया गया और विभिन्न मुद्दों पर विचार‑विमर्श किया गया।
इस मिलन समारोह में कारखाने के विभिन्न विभागों से हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
<span;><span;>- बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ के अध्यक्ष *श्री अजय कुमार सिंह* ने सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
<span;><span;>- बर्नपुर ठेकेदार मजदूर संघ के अध्यक्ष *श्री महेश बनर्जी* ने चुनाव संबंधी कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डाला।
<span;><span;>- बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष *श्री विजय कुमार* ने चुनावी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
<span;><span;>- बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ के महामंत्री *श्री संजीत बनर्जी* ने अपने विचारों से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
<span;><span;>- बर्नपुर ठेकेदार मजदूर संघ के महामंत्री *श्री संजीत प्रसाद* ने कारखाने में उत्पन्न समस्याओं पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर *अमित सिंह* (संगठन मंत्री), *सचिन गुप्ता* (कोषाध्यक्ष), *दीपक सिंह* (उपाध्यक्ष), *अशोक सिंह*, *मिथ भाई चौधरी*, *महेश कुमार*, *सतीश कुमार*, *अंकित अगस्ती*, *प्रताप बारीक*, *संतोष झा*, *श्रीकांत साह*, *राजीव कुमार*, *राजदेव सिंह*, *अभिजीत राय*, *दिबाकर दास*, *प्रभात कुमार*, *अरविंद शर्मा* आदि उपस्थित थे।











