Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल द्वारा आसनसोल–जसीडीह–देवघर एवं देवघर–बांका खंड का विंडो ट्रेल निरीक्षण*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

प्रेस विज्ञप्ति सं.: ER/ASN/2026/06/16

*मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल द्वारा आसनसोल–जसीडीह–देवघर एवं देवघर–बांका खंड का विंडो ट्रेल निरीक्षण*

*देवघर में प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों की तैयारियों की समीक्षा तथा सुरक्षा, आधारभूत संरचना एवं यात्री सुविधाओं का निरीक्षण*

आसनसोल, 10 जून 2026:

श्री संग्रह मौर्य, मंडल रेल प्रबंधक , आसनसोल ने 10 जून 2026 को आसनसोल–जसीडीह–देवघर एवं देवघर–बांका खंड का विंडो ट्रेल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ मंडल के विभिन्न शाखा अधिकारी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने देवघर में प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्यों एवं यार्ड रीमॉडलिंग की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने चंदन, कुमराबाद रोहिणी एवं करझौसा स्टेशनों पर ट्रैक एवं सिग्नलिंग परिसंपत्तियों, सुरक्षा प्रणालियों, यात्री सुविधाओं, स्वच्छता मानकों तथा प्रगतिरत आधारभूत संरचना विकास कार्यों का भी व्यापक निरीक्षण किया, ताकि खंड की परिचालन तत्परता एवं सेवा गुणवत्ता का आकलन किया जा सके।

डीआरएम ने सभी प्रगतिरत कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने, सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार पर बल दिया। उन्होंने यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करते हुए सुरक्षा एवं विश्वसनीयता के उच्च मानकों को बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

यह निरीक्षण मंडल द्वारा रेलवे अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने, सुरक्षा मानकों को और बेहतर करने तथा सुरक्षित, दक्ष एवं यात्री-अनुकूल रेल परिचालन सुनिश्चित करने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।

Press Release No.: ER/ASN/2026/06/16

*DRM/ASANSOL CONDUCTS WINDOW TRAIL INSPECTION OF ASANSOL–JASIDIH–DEOGHAR AND DEOGHAR–BANKA SECTIONS*

*REVIEWS PREPAREDNESS FOR UPCOMING NI WORKS AT DEOGHAR AND ASSESSES SAFETY, INFRASTRUCTURE AND PASSENGER AMENITIES*

Asansol, 10 June 2026:

Shri Sangrah Maurya, Divisional Railway Manager (DRM), Asansol, conducted a Window Trail Inspection of the Asansol–Jasidih–Deoghar and Deoghar–Banka sections on 10 June 2026. He was accompanied by branch officers of the Division during the inspection.

During the inspection, the DRM reviewed the arrangements and preparedness for the forthcoming Non-Interlocking (NI) works and yard remodelling at Deoghar. He also carried out a comprehensive assessment of track and signalling assets, safety systems, passenger amenities, cleanliness standards and ongoing infrastructure development works at Chandan, Kumrabad Rohini and Karjhausa stations to assess operational readiness and service quality across the section.

The DRM emphasized the timely completion of all ongoing works, strict adherence to safety norms and continuous improvement of passenger facilities. He stressed the importance of maintaining high standards of safety and reliability while ensuring better services for passengers.

The inspection forms part of the Division’s continuous efforts to strengthen railway infrastructure, enhance safety standards and provide safe, efficient and passenger-friendly railway oprations.

Latest News