Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

मंत्री डॉ. अजय पोद्दार के निर्देश पर टूटी सड़क की मरम्मत तेज, पाइपलाइन दुरुस्त—चिनाकुड़ी-राधानगर का संपर्क फिर बहाल

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

मंत्री डॉ. अजय पोद्दार के निर्देश पर टूटी सड़क की मरम्मत तेज, पाइपलाइन दुरुस्त—चिनाकुड़ी-राधानगर का संपर्क फिर बहाल

राधानगर दुर्गा मंदिर के सामने सड़क की मरम्मत शुरू, एएचआई स्कूल के सामने क्षतिग्रस्त कल्वर्ट का भी हुआ पुनर्निर्माण; स्थानीय लोगों ने जताया आभार

कुल्टी। कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के चिनाकुड़ी और राधानगर इलाके के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राधानगर दुर्गा मंदिर के सामने पाइपलाइन फटने से क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत का काम तेज कर दिया गया है। वहीं, चिनाकुड़ी-राधानगर संपर्क मार्ग पर लंबे समय से ध्वस्त पड़ी कल्वर्ट का भी पुनर्निर्माण किया गया है। इन कार्यों से इलाके के लोगों के आवागमन में आ रही परेशानी दूर होने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार, चिनाकुड़ी-राधानगर संपर्क मार्ग पर कल्वर्ट की मरम्मत के दौरान राधानगर दुर्गा मंदिर के सामने नगर निगम की बड़ी पाइपलाइन फट गई थी। पाइपलाइन से पानी बहने के कारण सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे स्थानीय लोगों को एवं पूजा पंडाल आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

स्थानीय लोगों ने इस समस्या को विधायक सह राज्य के लोक निर्माण विभाग के मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार के समक्ष रखा। इसके बाद मंत्री ने संबंधित निगम अधिकारियों को पाइपलाइन दुरुस्त करने और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। इसके बाद मरम्मत का काम तेज किया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पाइपलाइन की मरम्मत कर दी गई है और सड़क के पुनर्निर्माण का काम भी शुरू हो गया है। लोगों को उम्मीद है कि दुर्गापूजा के दौरान इस मार्ग पर आवागमन सुचारू रहेगा और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इसके लिए स्थानीय लोगों ने मंत्री डॉ. अजय पोद्दार के प्रति आभार जताया।

लंबे समय से टूटी कल्वर्ट का पुनर्निर्माण

दूसरी ओर, एएचआई स्कूल के सामने लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी कल्वर्ट का पुनर्निर्माण भी चर्चा का विषय बना हुआ है। यह कल्वर्ट चिनाकुड़ी और राधानगर के बीच संपर्क का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।

भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के जिलाध्यक्ष गोविंदों माजी ने बताया कि लंबे समय से धंसी हुई इस कल्वर्ट का पुनर्निर्माण विधायक सह लोक निर्माण विभाग के मंत्री डॉ. अजय पोद्दार के नेतृत्व और निर्देश पर कराया गया है। उन्होंने कहा कि कल्वर्ट के टूटने से चिनाकुड़ी और राधानगर के बीच संपर्क प्रभावित हो गया था, लेकिन अब रास्ता दोबारा चालू होने से लोगों को राहत मिली है।

गोविंदों माजी ने कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान होना जरूरी है। कल्वर्ट के पुनर्निर्माण से आम लोगों को राहत मिली है और क्षेत्र में आवागमन पहले की तुलना में आसान हुआ है। उन्होंने इस कार्य के लिए मंत्री डॉ. अजय पोद्दार को धन्यवाद दिया।

स्थानीय लोगों को बड़ी राहत

स्थानीय लोगों के अनुसार, चिनाकुड़ी-राधानगर मार्ग और एएचआई स्कूल के सामने की कल्वर्ट क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। दुर्गापूजा के दौरान लोगों की आवाजाही बढ़ने के कारण सड़क की मरम्मत और कल्वर्ट का पुनर्निर्माण विशेष महत्व रखता है।

फिलहाल, पाइपलाइन की मरम्मत और सड़क निर्माण कार्य से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने आशा जताई कि सड़क और संपर्क मार्ग को बेहतर बनाए रखने के लिए भविष्य में भी समय पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Latest News

Related News