मानव अधिकार मिशन के १४ वां स्थापना दिवस समारोह पश्चिम बर्धमान जिला कार्यालय,
आसनसोल में बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में संगठन के नए सदस्यों एवं २०२५-२०२७ के लिए रिन्यूअल आई कार्ड का वितरण किया गया। काई सदस्यों का प्रमोशन भी हुआ हैं। कार्यक्रम केक काट का सदस्यों ने खुशी मानाई । इस कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय वेलफेयर सेक्रेटरी एस जे रहमान, पश्चिम बंगाल प्रदेश सचिव मनु सिद्दीकी, जिला अध्यक्ष डाक्टर नज़र इमाम अंसारी, जिला सचिव देवाशीष बनर्जी, महिला जिला अध्यक्ष अलीशा, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार एवं संगठन के जिला के पदाधिकारीगण उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम में झारखंड के मिहिजाम नगर के युथ अध्यक्ष सकलेन ख़ान विशेष रूप से आमंत्रित के रूप से उपस्थित रहें।












Post Views: 192









