*मैथन एलॉयज द्वारा प्रयोजित महिला मुक्केबाज का जलवा, फाइनल में पहुंचीं मीनाक्षी-सुभाष अग्रवाला*
बंटी खान कोलकाता । उलानबटोर, पेट्र। एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। पश्चिम बंगाल के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं मैथन एलॉयज लिमिटेड के सीएमडी सुभाष अग्रवाला ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि मैथन एलॉयज लिमिटेड द्वारा प्रयोजित भारतीय खिलाड़ी ने सेमीफाइनल मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है।
उन्होंने विशेष रूप से बताया कि मैथन एलॉयज लिमिटेड द्वारा प्रयोजित खिलाड़ी मीनाक्षी हुड्डा ने अपने दमदार खेल से फाइनल में जगह बनाकर देश का नाम रोशन किया है।
सुभाष अग्रवाला ने कहा कि महिलाओं के वर्ग में मीनाक्षी हुड्डा (48 किग्रा) और जैस्मीन लंबोरिया (57 किग्रा) ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मीनाक्षी ने थाईलैंड की थिपसाशा योदवारी को 4-1 से हराया और अब उनका सामना मंगोलिया की नोमुंदारी एंख अमगालान से होगा।
सुभाष अग्रवाला ने कहा कि मैथन एलॉयज द्वारा प्रयोजित महिला मुक्केबाज मीनाक्षी हुड्डा का यह प्रदर्शन न केवल गर्व का विषय है, बल्कि फाइनल में स्वर्ण पदक की मजबूत उम्मीद भी जगा रहा है।










