Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*मैथन डेम घूमने जा रहे पर्यटकों से धांधली इंट्री फिश के नाम पर की जा रही है अवैध वसूली*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

मैथन, पश्चिम बंगाल आसनसोल बराबनी विधानसभा इलाके मे स्थित मैथन डेम घूमने जा रहे पर्यटकों से मैथन पुलिस के सामने माँ भवानी कंट्रक्शन नामक एक संस्था अवैध रूप से इंट्री फिश के नाम पर पैशे वसूल रही है, बड़ा बस 250 रुपए, मिनी बस 200 रुपए, चार पहिया वाहन 150 रुपए, टोटो और ऑटो से 50 रुपए लिये जा रहे हैं, इंट्री फिश के नाम पर अवैध रुप से पैसे वसूल रहे लोगों की अगर माने तो उनको सलानपुर पंचायत समिति ने टेंडर दिया है, इस टेंडर मे थर्ड डाइक, सुलेमान पार्क, फायरिंग रेंज और सिताबाड़ी इलाके मे जो लोग भी पिकनिक मनाने आएंगे उन लोगों को यह शुल्क देना होगा,

पर उन्होंने यह नही बताया की जो पैसे वह वसूल रहे हैं, वह पैसे किस चीज के और क्यों वसूल रहे हैं, इस विषय मे जब सलानपुर पंचायत समिति के लोगों से बातचीत हुई तब पता चला की जिस संस्था को मैथन डेम स्थित पिकनिक प्लेस इलाकों का टेंडर दिया गया है, वह टेंडर वहाँ की साफ -सफाई, लाईट, पानी सहित वाहनों की पार्किंग के लिये दिया गया है, इलाके मे इंट्री फिश बोलकर किसी भी तरह की कोई वसूली करने की कोई टेंडर पास नही की गई है और ना ही किसीको इंट्री फिश के नाम पर पैसे वसूलने को कहा गया है, उन्होंने यह भी बताया की इस इलाके से बहोत सारे वाहन झारखंड की ओर जाते हैं, ऐसे मे अगर उन वाहनो से भी अगर पैसे वसूले जा रहे हैं तो यह गलत है, वह मामले मे जाँच करेंगे और दोषियों पर कार्रवाई भी होगी, इसके अलावा अगर हम बात करें पिकनिक प्लेस की तो वहाँ साफ -सफाई नही होने के कारन जगह -जगह कूड़े का अंबार जमा हो गया है, जिस कारन पिकनिक मनाने पहुँचे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लोगों की अगर माने तो पिकनिक प्लेस मे ना तो लाईट की वेवस्था है और ना ही पानी की जिस कारन उनकी समस्या और भी बढ़ जा रही है, यहाँ तक की नौका बिहार करवाने वाले नौका चालक लापरवाही से नौका चलाते दिख रहे हैं, बिना लाईफ जैकेट के लोगों को नौका मे चढ़ाकर नौका बिहार करवा रहे हैं और किसी बड़ी हादसे को न्योता भी दे रहे हैं