*बंटी खान बराकर ।* आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी ट्रैफिक के निर्देश पर मॉडीफाइड साइलेंसर के खिलाफ कुल्टी ट्रैफिक पुलिस का लगातार जोरदार अभियान, इस दौरान देखा जा रहा है की जीटी रोड, बराकर चेकपोस्ट पर बाइक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है,जानकारी के मुताबिक बराकर ट्रैफ़िक प्रभारी बिनय लायक एवं उनकी टीम सिभिक जवान के नेतृत्व मे मॉडीफाइड साइलेंसर उपयोग के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया।जिसके तहत मॉडीफाइड साइलेंसर लगे बाइक चालकों का चालान काटा गया।ट्रैफिक पुलिस की ओर से बाइक चालकों को इसके बारे में जागरूक किया गया। बराकर ट्रैफिक पुलिस के नव नियुक्त प्रभारी बिनय लायक ने बताया कि कम्पनी द्दारा बाइक में लगाये गये साइलेंसर को बदल कर मॉडीफाइड साइलेंसर लगाना अपराध माना गया है।उन्होंने कहा कि मोटर व्हीकल्स एक्ट की धारा 190(2) एवं सेंट्रल व्हीकल्स रूल्स के नियम 120 के तहत मॉडीफाइड साइलेंसर का उपयोग करना अपराध है।पटाखों जैसी आवाज फैलानी वाली साइलेंसर से कई लोगों के लिये नुकसानदायक होता है।इसलिये इस तरह के साइलेंसर लगाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।ट्रैफिक पुलिस की ओर से बाइक चालकों को जानकारी दी जा रही है।वहीं मॉडीफाइड साइलेंसर लगी बाइक चालकों पर जुर्माना लगाया जा रहा है।










