Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*’रवींद्र संगीत के साथ DJ बजाएंगे’:*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*‘रवींद्र संगीत के साथ DJ बजाएंगे’:*
BJP की ‘साजिश’ पर अभिषेक की चेतावनीकोलकाता, 16 जनवरी 2026: तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता अभिषेक बनर्जी ने BJP पर वोटर लिस्ट से नाम हटाने की ‘साजिश’ का आरोप लगाते हुए वर्कर्स को सतर्क रहने का संदेश दिया। पश्चिम मेदिनीपुर की बैठक में उन्होंने व्यंग्य भरा लहजा अपनाते हुए कहा कि BJP नेता अगर फॉर्म-7 जमा करने की कोशिश करेंगे तो उन्हें ‘रवींद्र संगीत के साथ थोड़ा DJ’ बजाकर तमीज सिखाई जाएगी।फॉर्म-7 विवाद के केंद्र में BJPचुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान फॉर्म-7 को लेकर विवाद तेज हो गया है। इसी फॉर्म से वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाते हैं। तृणमूल का दावा है कि BJP इस प्रक्रिया का दुरुपयोग कर रही है। पिछले मंगलवार बांकुरा के तलडांगरा विधानसभा क्षेत्र में एक BJP नेता की कार से हजारों फॉर्म-7 बरामद हुए थे।अभिषेक ने बैठक में बूथ वर्कर्स से पूछा कि वे कौन हैं जो जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं। फिर उन्होंने चेतावनी दी, “अगर BJP नेता ERO (इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर) कार्यालय में 10 से ज्यादा फॉर्म-7 जमा करने आएंगे, तो तमीज से रवींद्र संगीत के साथ थोड़ा DJ बजाएंगे।” उन्होंने शांति बनाए रखने पर भी जोर दिया।डेडलाइन बढ़ने पर अभिषेक का शकचुनाव आयोग ने SIR से जुड़े दावों व आपत्तियों (फॉर्म-6, 7 और 8) की मूल डेडलाइन 15 जनवरी से बढ़ाकर 19 जनवरी कर दी। अभिषेक ने इसे BJP के हित में बताया और कहा, “आयोग ने समय इसलिए बढ़ाया क्योंकि BJP नेता तय समय में फॉर्म-7 जमा नहीं कर पाए।” तृणमूल वर्कर्स को सतर्क रहने का निर्देश देते हुए उन्होंने पार्टी की एकजुटता पर बल दिया।