Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

रिटायर्ड ईसीएल कर्मी की संदिग्ध मौत मामले में मुख्य आरोपी सूदखोर अशोक नोनिया गिरफ्तार, आसनसोल कोर्ट में पेश

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

रिटायर्ड ईसीएल कर्मी की संदिग्ध मौत मामले में मुख्य आरोपी सूदखोर अशोक नोनिया गिरफ्तार, आसनसोल कोर्ट में पेश

कुल्टी: नियामतपुर फाड़ी अंतर्गत टहरम इलाके के 61 वर्षीय सेवानिवृत्त ईसीएल (ECL) कर्मी अपराध बाउरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी सूदखोर अशोक नोनिया को गिरफ्तार कर शनिवार को आसनसोल कोर्ट में पेश किया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है।गुरुवार को अचेत मिले थे अपराध बाउरीज्ञात हो कि बीते गुरुवार को सेवानिवृत्त कर्मी अपराध बाउरी नियामतपुर डैडी इलाके में संदिग्ध और अचेत अवस्था में पाए गए थे। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपमृतक के परिजनों ने नियामतपुर डैडी निवासी सूद कारोबारी अशोक नोनिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि अशोक नोनिया ने अपराध बाउरी के पैसे और जरूरी दस्तावेज जबरन हड़प लिए थे। इसी आर्थिक विवाद और मानसिक प्रताड़ना के कारण हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए परिवार ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।शव रखकर सड़क पर प्रदर्शन, ठप रहा यातायातशुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को सौंपा गया, तो गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को नियामतपुर इस्को बाइपास टहरम मोड़ पर रखकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरोपी सूदखोर को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। इस चक्काजाम के कारण काफी देर तक मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित रही।पुलिस जांच तेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारसड़क जाम की सूचना मिलते ही नियामतपुर फाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अशोक नोनिया को दबोच लिया। नियामतपुर फाड़ी पुलिस का कहना है कि मामले की हर कोण से गहराई से जांच की जा रही है। मौत की असली और सटीक वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

Latest News