प्रेस विज्ञप्ति सं.: ER/ASN/2026/03/51
*रेलवे हावड़ा एवं नई दिल्ली के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन करेगा।*
आसनसोल, 31 मार्च 2026:
आगामी ग्रीष्मकालीन अवधि में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा एवं नई दिल्ली के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
गाड़ी संख्या 04052 नई दिल्ली–हावड़ा विशेष प्रत्येक शुक्रवार को 17.04.2026 से 10.07.2026 तक (22.05.2026 को छोड़कर, कुल 12 फेरे) नई दिल्ली से 18:15 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 23:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी दिशा में, गाड़ी संख्या 04051 हावड़ा–नई दिल्ली विशेष प्रत्येक रविवार को 19.04.2026 से 12.07.2026 तक (24.05.2026 को छोड़कर, कुल 12 फेरे) हावड़ा से 01:40 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 08:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
मार्ग में यह ट्रेन आसनसोल मंडल के अंतर्गत दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी तथा वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।
Press Release No:ER/ASN/ 2026/03/51
*RAILWAYS TO RUN SUMMER SPECIAL TRAIN BETWEEN HOWRAH & NEW DELHI*
Asansol, 31 March 2026:
To clear the extra rush of passengers during ensuing summer, Railway has decided to run special trains between Howrah & New Delhi .
04052 New Delhi -Howrah special will leave New Delhi at 18:15 hrs. on every Friday between 17.04.2026 & 10.07.2026 except 22.05.2026 (12 trips) to reach Howrah at 23:40 hrs. on the next day and 04051 Howrah – New Delhi special will leave Howrah at 01:40 hrs. on every Sunday between 19.04.2026 & 12.07.2026 except 24.05.2026 (12 trips) to reach New Delhi at 08:20 hrs. on the next day.
The train will stop at Durgapur, Asansol, Chittaranjan, Madhupur & Jasidih stations over Asansol division of Eastern Railway jurisdictions in both directions enroute.
The train will have General Second class, Sleeper Class and Air-Conditioned accommodations.









