दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
*“रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन”*
आद्रा, दिनांक: 11.01.2026
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी एवं सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन विभागों द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु दिनांक 12.01.2026 (सोमवार) से 18.01.2026 (रविवार) तक संयुक्त रूप से रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है। उक्त अवधि के दौरान निम्नलिखित कोचिंग ट्रेनों के परिचालन पर प्रभाव पड़ेगा:
***रद्द की गई ट्रेनें (Cancellation)***
(1) 68046/68045 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मेमू दिनांक 13.01.2026, 14.01.2026 एवं 16.01.2026 को रद्द रहेगी।
(2) 68053/68054 (आद्रा–बाराभूम–आद्रा) मेमू दिनांक 15.01.2026 एवं 18.01.2026 को रद्द रहेगी।
(3) 68077/68078 (आद्रा–भागा–आद्रा) मेमू दिनांक 18.01.2026 को रद्द रहेगी।
(4) 68061/68062 (आद्रा–आसनसोल–आद्रा) मेमू दिनांक 12.01.2026 एवं 15.01.2026 को रद्द रहेगी।
(5) 68056 (टाटानगर–आसनसोल) मेमू दिनांक 13.01.2026 को रद्द रहेगी।
***आंशिक समापन / प्रारंभ (Short Termination / Short Origination)***
(1) 18019/18020 (झाड़ग्राम–धनबाद–झाड़ग्राम) एक्सप्रेस दिनांक 12.01.2026, 14.01.2026 से 16.01.2026 एवं 18.01.2026 को बोकारो स्टील सिटी में समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान ट्रेन की परिसेवा बोकारो स्टील सिटी–धनबाद–बोकारो स्टील सिटी खंड में रद्द रहेगी।
(2) 13503/13504 (बर्धमान–हटिया–बर्धमान) मेमू एक्सप्रेस दिनांक 12.01.2026, 14.01.2026 से 18.01.2026 को गोमो में समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान ट्रेन की परिसेवा गोमो–हटिया–गोमो खंड में रद्द रहेगी।
(3) 68060 (आसनसोल–बाराभूम) मेमू दिनांक 13.01.2026 को आद्रा से प्रारंभ होगी। इस दौरान ट्रेन की परिसेवा आसनसोल–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।
(4) 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू दिनांक 12.01.2026, 13.01.2026, 15.01.2026 एवं 18.01.2026 को आद्रा में समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान ट्रेन की परिसेवा आद्रा–पुरुलिया–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।
(5) 68055 (आसनसोल–टाटानगर) मेमू दिनांक 13.01.2026 को आद्रा में समाप्त होगी। इस दौरान ट्रेन की परिसेवा आद्रा–टाटानगर खंड में रद्द रहेगी।
(6) 68055/68056 (आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल) मेमू दिनांक 17.01.2026 को आद्रा में समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान ट्रेन की परिसेवा आद्रा–टाटानगर खंड में रद्द रहेगी।
***पुनर्निर्धारित ट्रेनें (Rescheduled)***
(1) 18036 (हटिया–खड़गपुर) एक्सप्रेस दिनांक 13.01.2026 एवं 17.01.2026 को हटिया से 120 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।
(2) 18184 (बक्सर–टाटानगर) एक्सप्रेस दिनांक 15.01.2026 एवं 18.01.2026 को बक्सर से 60 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।
(3) 18035 (खड़गपुर–हटिया) एक्सप्रेस दिनांक 12.01.2026, 15.01.2026 एवं 18.01.2026 को खड़गपुर से 120 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।
***नियंत्रण (Controlling)***
(1) 12802 (आनंद विहार–पुरी) एक्सप्रेस दिनांक 12.01.2026, 15.01.2026 एवं 17.01.2026 को चंद्रपुरा–राजबेरा खंड में यदि समयानुसार चल रही हो तो 30 मिनट तक नियंत्रित की जा सकती है।
***मार्ग परिवर्तन (Diverted)***
(1) 18601 (टाटानगर–हटिया) एक्सप्रेस दिनांक 14.01.2026 एवं 17.01.2026 को चांडिल–पुरुलिया–कोटशिला–मुरी मार्ग के बजाय चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी मार्ग से चलेगी।








